सांस्कृतिक उत्थान, संवर्धन के लिए किया जा रहा प्रयास
कसमार। जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर की ओर से आयोजित टुसू निर्माण कार्यशाला उद्घाटन गुरुवार को सिंहपुर इंटर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार महतो के द्वारा किया गया। संस्था के निदेशक सह संयोजक टुसू निर्माण कार्यशाला के बिनोद कुमार महतो ‘रसलीन’ ने कहा कि टुसू निर्माण कार्यशाला सांस्कृतिक उत्थान, संवर्धन को अक्षुण्य रखने के लिए किया गया है। प्रथम दिन लगभग 50 प्रतिभागी ने भाग लिया। मौके पर उपस्थित संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो, बलराम महतो,कांशी नाथ महतो, फुलचंद महतो, नरेश कुमार रजक, अजय कुमार महतो, आशीष कुमार जयसवाल,प्रतिमा कुमारी, निभा कुमारी जयसवाल छोटू कपरदार, प्रहलाद चंद्र महतो, रामदेव कुमार मुर्मू, मुरारी कुमार महतो, मृत्युंजय कुमार महतो, कार्यशाला के प्रशिक्षक प्रकाश कुमार महतो, करण कुमार महतो, अमर कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, समीर अंसारी, ठाकुर दास महतो नेहा कुमारी सविता कुमारी आदि उपस्थित रहे।