टेक्नोलॉजी

चिलचिलाती गर्मी से राहत, 300 रुपये में पुराना कूलर बनाएं AC जैसा, जाने पूरी जानकारी… – Utkal Mail


चिलचिलाती गर्मी से राहत, 300 रुपये में पुराना कूलर बनाएं AC जैसा, जाने पूरी जानकारी, देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. गर्मी से बचने का सबसे कारगर उपाय zwar भले ही एयर कंडीशनर है, लेकिन अगर आप AC खरीदने की स्थिति में नहीं हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. कूलर की कीमत कम होने की वजह से ज्यादातर लोग इन्हीं का इस्तेमाल करते हैं. कूलर कम गर्मी में तो ठीक चल जाते हैं, लेकिन जून की तेज़ गर्मी में ये पूरी तरह से फेल हो जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आपका पुराना कूलर भी AC की तरह काम करेगा.

यह भी पढ़े :- T20 World Cup 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह की अनोखी बल्लेबाजी देख हंस पड़े रोहित-विराट! जाने क्या हुआ ऐसा…

कूलर ठंडी हवा नहीं देता तो घबराएं नहीं!

गर्मियों में कई लोगों को ये समस्या रहती है कि कूलर में ठंडक नहीं आती. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि कूलर पुराना हो गया है इसलिए ठंडी हवा नहीं देता, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है. कई बार हमारा गलत इस्तेमाल ही कूलर की ठंडक खत्म कर देता है. अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो अपने सालों पुराने कूलर से भी AC जैसी ठंडी हवा ले सकते हैं. आप अपने पुराने कूलर में मात्र 300 रुपये की एक चीज लगवाकर 5 स्टार AC जैसी ठंडी हवा ले सकते हैं.

यह भी पढ़े :- लड़कियों की धड़कने तेज करने Nokia ला रहा दुनिया का सबसे पतला फ़ोन, जाने क्या होगा इस फ़ोन में खास…

300 रुपये की चीज देगी AC जैसी ठंडी हवा

आपको बता दें कि अगर आपका कूलर बहुत पुराना है और ठंडी हवा नहीं दे रहा है तो इसकी एक बड़ी वजह इसमें लगा कूलिंग पैड (Cooling Pad) हो सकती है. ज्यादातर पुराने कूलरों में साधारण लकड़ी की घास (Wood Wool) लगी होती है. समय के साथ घास वाला कूलिंग पैड कमज़ोर हो जाता है जिसके कारण ठंडी हवा नहीं मिल पाती. अगर आप अपने कूलर से ठंडी हवा लेना चाहते हैं तो आप साधारण घास को हनीकोम्ब पैड (Honeycomb Pad) से बदल सकते हैं.

आजकल कूलर बनाने वाली ज्यादातर कंपनियां हनीकोम्ब पैड का इस्तेमाल करती हैं. हनीकोम्ब पैड की कूलिंग क्षमता (Cooling Capacity) साधारण घास वाले कूलिंग पैड से कई गुना ज्यादा होती है. ज्यादा ठंडक के साथ-साथ इसकी उम्र भी घास वाले पैड से कई गुना ज्यादा होती है.

इसलिए मिलती है ज्यादा ठंडक

आपको बता दें कि हनीकोम्ब पैड में पानी का फ्लो (Flow) तेज होता है और इसमें पानी ज्यादा देर तक टिका रहता है. इससे ज्यादा ठंडक मिलती है. सबसे खास बात ये है कि इसकी कीमत काफी कम है. हनीकोम्ब पैड आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट में मिल जाएगा. आप इसे Flipkart और Amazon जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं. इसकी कीमत आपको 300 से 400 रुपये के शुरुआती दाम में मिल जाएगी.


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button