खेल
Women's T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड बनी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में अफ्रीका को हराया – Utkal Mail

दुबई। न्यूजीलैंड ने महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से शिकस्त देकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 158 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट पर 126 रन पर रोक दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वुलवोर्ट ने 33 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर और रोजमेरी मेयर ने तीन-तीन विकेट चटकाये।
यह भी पढ़ें:-Women’s T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 159 रनों का लक्ष्य



