बिज़नेस

इन्वेस्टमेंट करने का सोच रहे हैं तो गोल्ड को बनाए अपना साथी, 20% तक साल भर में मिल सकता है रिटर्न – Utkal Mail

लखनऊ। ‌अगर आप इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो एक बार गोल्ड खरीदने पर भी विचार कर सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गोल्ड (सोने) की कीमतें बढ़ेगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अगर आप अभी सोना खरीदते हैं तो वित्तीय वर्ष में आपको 20% तक का रिटर्न मिल सकता है। इस लिहाज से सोने में इन्वेस्टमेंट को सबसे बेहतर माना जा रहा है। 

सोना बना रहा रिकॉर्ड 

सोना लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है इस साल जनवरी से अब तक इसकी कीमतों में 14.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 1 जनवरी 2024 को सोना 63920 प्रति 10 ग्राम पर बिका था। जबकि 12 अप्रैल को सोना 73350 रुपए के सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। निवेश के लिहाज से सुरक्षित सोना पिछले चार कारोबारी सत्र में 17000 रुपए तक महंगा हो चुका है। ऐसे माहौल में सोने में निवेश करना सबसे बेहतर बताया जा रहा है। 

क्या कहते हैं जानकार

एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक हालात को देखते हुए सोने में तेजी बनी रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वर्ष 2024 में सोने में 20% तक की बढ़ोतरी का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि इन्वेस्टमेंट में जोखिम से इनकार नहीं किया जा सकता है। वर्ष 2023-24 में सोने ने 18 फ़ीसदी रिटर्न दिया था वहीं या अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2024-25 में 20% तक का रिटर्न मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:-बेरोजगारी तो वो लोग बढ़ा रहे हैं जो बच्चे पैदा किए जा रहे हैं…, मोदीजी-योगीजी ने एक भी बच्चा पैदा नहीं किया, भाजपा प्रत्याशी निरहुआ का वीडियो हुआ वायरल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button