मनोरंजन

लंदन में तैयार हुई भोजपुरी फिल्म "इत्तेफाक" का ट्रेलर रिलीज…आर्शी और शुभी के साथ दिखा यश का जलवा – Utkal Mail

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म इत्तेफाक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म इत्तेफाक का ट्रेलर रापचिक यूट्यूब से रिलीज किया गया है।फिल्म के ट्रेलर के अनुसार कहानी सात समुंदर पार भोजपुरी वासियों से जुड़ी है। इस फिल्म के निर्माता बलेश जैन और स्वाति झाब हैं। फिल्म का निर्देशन अजय श्रीवास्तव ने किया है।

फिल्म इत्तेफाक लंदन की सरजमीं पर सूट की गई है।यश कुमार ने बताया कि यह फिल्म प्योर भोजपुरी है और यह भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। फिल्म इत्तेफाक का निर्माण कैप्टन म्यूजिक के द्वारा किया गया है। इस फिल्म में यश कुमार, शुभी शर्मा और अर्शिया अर्शी के अलावे अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा और अनूप अरोरा मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी स्क्रीनप्ले और डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा ने लिखी है जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह हैं। फिल्म के लिए डायरेक्टर आफ फोटोग्राफी प्रमोद पांडे हैं। संगीत छोटे बाबा का है। कोरियोग्राफर सेवकमेव लाल गुप्ता हैं।

ये भी पढ़ें :- सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button