टेक्नोलॉजी

Tecno Phantom V Flip 5G: दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे सस्ता फ्लिप स्मार्टफोन – Utkal Mail


Tecno Phantom V Flip 5G: दमदार फीचर्स के साथ लांच हुआ दुनिया का सबसे सस्ता फ्लिप स्मार्टफोन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश। फ्लिप स्मार्टफोन को काफी पसंद किया जाता है खास करके सैमसंग कंपनी के फ्लिप स्मार्टफोन को लेकिन सैमसंग कंपनी के फ्लिप फोन की कीमत काफी ज्यादा है लेकिन अब Techno कंपनी ने दुनिया का सबसे सस्ता फ्लिप फोन लॉन्च कर दिया है। 

हम Techno कंपनी के जिस Flip स्मार्टफोन की बात कर रहे है उसका नाम Tecno Phantom V Flip 5G है, इस स्मार्टफोन पर हमें सिर्फ फ्लिप डिस्प्ले ही नहीं बल्कि दमदार स्पेसिफिकेशन और साथ ही 5G हाई स्पीड नेटवर्क की भी सुविधा देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन इस स्मार्टफोन को भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जायेगा, आप इस स्मार्टफोन को Amazon से खरीद सकते है। 

यह भी पढ़े Itel P55: भारत में जल्द लॉन्च होगा सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कीमत ₹10,000 से भी कम

Tecno Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन की कीमत 

Tecno Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन Techno कंपनी के तरफ से आने वाला पहला फ्लिप स्मार्टफोन है, जिसे काफी सस्ते कीमत में लॉन्च किया जायेगा। यदि Tecno Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन का कीमत भारत में ₹49,999 होगा।

Tecno Phantom V Flip 5G को भारत में अमेजॉन साइट के जरिए लॉन्च किया जायेगा आप अमेजॉन के द्वारा इस स्मार्टफोन को आसानी से खरीद पाएंगे। Techno के इस फ्लैगशिप फ्लिप स्मार्टफोन को पहले सिंगापुर में साल के शुरुआत में लॉन्च किया गया था इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जायेगा।

यह भी पढ़े: तहलका मचाने आ रहा है Motorola का ये दमदार स्मार्टफोन, जल्द होने वाला है लॉन्च 

Tecno Phantom V Flip स्मार्टफोन की दमदार Display 

Tecno Phantom V Flip एक फ्लिप स्मार्टफोन है, इस स्मार्टफोन का डिजाइन काफी ज्यादा यूनिक है। यदि इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले साइज की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर हमें 6.9″ का Full HD+ डिस्प्ले देखने को मिलता है, वहीं दूसरे तरफ यदि कवर डिस्प्ले साइज की बात करें तो कवर डिस्प्ले का साइज 1.32″ है। 

Tecno Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन की प्रोसेसर और स्टोरेज 

Tecno Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन पर हमें स्टाइलिश और यूनिक डिजाइन के साथ काफी दमदार प्रोसेसर भी देखने को मिल जाता है, Tecno Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर हमें MediaTek Dimensity 8050 प्रोसेसर का प्रोसेसर देखने को मिलता है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। 

यह भी पढ़े: 50MP के दमदार कैमरा और धांसू लुक के साथ Oppo का ये स्मार्टफोन

Tecno Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन की कैमरा 

Tecno Phantom V Flip पर फोटोग्राफी के लिए ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, यदि इस स्मार्टफोन के कैमरा की बता करें तो इस स्मार्टफोन पर हमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा देखने को मिलता है, वहीं दूसरी तरफ फोन के फ्रंट पर हमें 32MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है।

Tecno Phantom V Flip स्मार्टफोन की बैटरी 

Tecno Phantom V Flip 5G पर हमें 4000mAh की दमदार बैटरी देखने को मिलता है, जो की 45Watt के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। Techno कंपनी का कहना है कि ये स्मार्टफोन सिर्फ 15 मिनिट में 0% से 50% तक चार्ज हो जाता है।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button