भारत

PhonePe और PickMe ने की साझेदारी, भारतीय यात्रियों को मिलेगी कैशलेस ट्रांजेक्शन की सुविधा – Utkal Mail

नई दिल्ली। फोनपे ने श्रीलंका के प्रमुख राइड-हेलिंग (कैब सर्विस) प्लेटफ़ॉर्म पिकमी के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने आज यहां कहा कि श्रीलंका में अब भारतीय यात्री यूपीआई आधारित क्यूआर पेमेंट कर सकते हैं। पिकमी के साथ सफ़र करते हुए यात्रियों को अब कैश पेमेंट करने की ज़रूरत नहीं है। इस साझेदारी से भारतीय यात्रियों को कैशलेस ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी। 

उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देने की दिशा में यह अहम कदम है। अब भारतीय यात्री भंडारनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पिकमी के साथ कैशलेस ड्राइव का लुत्फ़ ले सकते हैं। उसने कहा कि विदेश में यात्रा के दौरान उस देश की करेंसी की व्यवस्था करना और अलग-अलग खर्च के लिए अपने पास पर्याप्त कैश रखना भी एक परेशानी है। पिकमी अपने प्लेटफॉर्म पर फोनपे के यूपीआई आधारित क्यूआर पेमेंट सुविधा दे रहा है।

 इसका उद्देश्य श्रीलंका आने वाले भारतीय यात्रियों की मुश्किलें कम करना है। फोनपे यूज़र यूपीआई की मदद से अपनी राइड के लिए जल्द और सुरक्षित तरीके से पेमेंट कर सकते हैं। यह साझेदारी पिछले महीने फोनपे के लॉन्च होने के बाद हुई है।

श्रीलंका भारतीय यात्रियों के बीच घूमने के लिए एक लोकप्रिय जगह है। यह फोनपे की आम लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं देने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दिखाता है। इस साझेदारी से भारतीय यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान यूपीआई जैसी लोकप्रिय सेवाओं के इस्तेमाल का मौका मिलेगा और उन्हें बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- मेटा ला रहा नया अपडेट, अब AI के साथ मिलेगा व्हाट्सएप अकाउंट पर ब्लू टिक…यहां जानें पूरी डिटेल


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button