बिज़नेस

घरेलू बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी, जानिए सेंसक्स और निफ्टी के हाल – Utkal Mail

मुंबई। विदेशी पूंजी की भारी निकासी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में बिकवाली के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट आई। बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स अंक 209.6 गिरकर 73,256.79 अंक पर आ गया। 

एनएसई का निफ्टी अंक 77.7 फिसलकर 22,224.80 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में रहे। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयरों को फायदा हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 83.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 6,669.10 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे। 

यह भी पढ़ें- घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, निफ्टी 22,185.60 तो सेंसेक्स गिरकर 73,148.76 अंक पर पहुंचा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button