धर्म

बरेली: गजकेसरी योग में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें शुभ मुहूर्त – Utkal Mail

बरेली, अमृत विचार। अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को सुबह 4.17 बजे से शनिवार सुबह 2.50 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा सुबह 5:49 बजे से दोपहर 1:21 बजे तक भी शुभ मुहूर्त रहेगा।

मुरादाबाद के ज्योतिष विज्ञान नवग्रह अनुसंधान केंद्र के संचालक पं. अखिलेश पांडे ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन बृहस्पति ग्रह और चंद्रमा वृषभ राशि में युति बनाएंगे। इन दोनों के संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इस दिन दान करने से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है। भौतिकता के कारक ग्रह शुक्र और सूर्य की युति मेष राशि में बनी है, इन दोनों की युति बनने से शुक्रादित्य योग का निर्माण हुआ है। ग्रहों की युति के प्रभाव से मंगल फल प्राप्त हो सकते हैं।

शाम को बुध ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे और बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इस योग में किये गए उपाय भविष्य में उन्नति दिला सकते हैं। इस दिन रोहिणी नक्षत्र सुबह 10 :48 बजे तक रहेगा। यह नक्षत्र शुक्र ग्रह के स्वामित्व में आता है, इसके अलावा चंद्रमा भी इस दिन शुक्र की ही वृषभ राशि में रहेंगे और दिन भी शुक्रवार का ही है। ऐसा संयोग कई दशकों में एक बार बनता है। इसलिए इस वर्ष अक्षय तृतीया को बेहद लाभकारी माना जा रहा है।

पूजा अर्चना के लिए शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया पर पूजा का समय सुबह 5:49 बजे से दोपहर 1:21 बजे तक रहेगा। वहीं लाभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 6:51 से 8.28 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही अमृत चौघड़िया मुहूर्त सुबह 8:28 बजे से 10:6 बजे तक रहेगा। इसके बाद शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 11.43 बजे से दोपहर 1:21 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौसम में लगातार हो रहा बदलाव, तेज धूप खिलने से फिर चढ़ा पारा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button