खेल

सांसद खेल महाकुंभ: बास्केटबाल चैंपियन बने क्रिश्चियन कॉलेज और लविवि, चौक स्टेडियम में खेला गया था मुकाबला  – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचार। सांसद खेल महाकुंभ में मंगलवार को बास्केटबाल के फाइनल मुकाबले हुए। चौक स्टेडियम में खेले गए सीनियर बालक वर्ग में लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनी। बालक वर्ग के फाइनल में लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज जोन एक ने बीबीडी यूनिवर्सिटी जोन आठ को 35-29 अंकों के अंतर से हरा दिया। 

बालिका वर्ग में लखनऊ विश्वविद्यालय जोन तीन ने एमिटी यूनिवर्सिटी जोन चार को 15-02 से हराया। जूनियर बालक और बालिका वर्ग में पुलिस माडर्न स्कूल जोन चार ने और एसएमआर जयपुरिय जोन चार की टीम चैंपियन बनी। बालक वर्ग में पुलिस माडर्न ने एसएआर जयपुरिया जोन आठ को 20-18 से हरा दिया। बालिका वर्ग में SMR जयपुरिया जोन चार ने एसएआज जयपुरिया जोन आठ को 13-07 से हराया। फुटबॉल में सीएमएस के छात्रों ने जलवा बिखेरा। 

जूनियर बालक वर्ग में सीएमएस एलडीए ने एसएमआर जयपुरिया को 3-2 से और बालिका वर्ग में सीएमएस अलीगंज ने सेक्रेट हार्ट स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया। फुटबॉल सीनियर बालक वर्ग में बीबीएयू और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज ने खिताबी जीत दर्ज की। बीबीएयू ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 4-2 से और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 1-0 से शिकस्त दी।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में 48-51 किग्रा भार वर्ग में प्रद्युम्न सिंह पहले, विवके यादव दूसरे और शिवांश चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। 51-54 किग्रा भार वर्ग नवनीत सिंह, आदित्य और वी मिश्र क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 54-57 किग्रा भार वर्ग में अथर्व पहले, अभ्युदय दूसरे और मो. अयान तीसरे स्थान पर रहे। 

जूनियर बालिका के विभिन्न भार वर्गों में यशिका, जुनाली, इंदवीरा, अलंकृता और साबी अली ने बाजी मारी।बॉक्सिंग के सीनियर बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में मयंक कुमार, जितेंद्र प्रताप, खान अर्श ने पहला स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका के विभिन्न भार वर्गों में कांती, अनामिका, सुजिता, नूय आयशा और रहनुमा खान ने धमाकेदार प्रदर्शन से पहला स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़े : 

बढ़ते तापमान का कहर : आम की सेहत के प्रति लापरवाही बरती तो होगा नुकसान

UP Weather Update: अप्रैल में आग बरसा रहा सूरज, 41 डिग्री से ऊपर पंहुचा राजधानी का पारा

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button