मनोरंजन

VIDEO : माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का भोजपुरी गाना 'राजा रंगदार' रिलीज, रौबदार अंदाज में दिखा स्वैग – Utkal Mail

मुंबई। अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका खुशी कक्कड़ का भोजपुरी गाना ‘राजा रंगदार’ रिलीज हो गया है। गाना ‘राजा रंगदार’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इसके वीडियो सांग में दिख रहा है कि माही श्रीवास्तव रौबदार अंदाज में स्वैग दिखा रही हैं। उनका एटीट्यूड देखते हुए बन रहा है। 

काला कुर्ता, काली लुंगी और कंधे पर काला गमछा रखे और काली घनी जुल्फें लहराती हुई वह लेडी डॉन लग रही है। इस गाने में वह अपने दिलदार को संबोधित करते हुए कह रही है कि… ‘असही तू चारों ओर छईले रहा, यूपी अ बिहार में हिलाईले रहा, जवन बोली त गोली से मारत चला, राजा रंगदार तुहु झारत चला, जिला में गरदा कबारत चला…’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत ‘राजा रंगदार’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

 इस गाने की सिंगर खुशी कक्कड़ हैं। गीतकार सूरज सिंह जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी, कास्ट्यूम डिजाईनर बादशाह खान हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। 

 

मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने के लिये बेताब हैं बोनी कपूर 
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने के लिये बेताब हैं। बोनी कपूर ने वर्ष 1987 में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीशपुरी को लेकर सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया बनायी थी। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर इंडिया , 25 मई 1987 को प्रदर्शित हुयी थी।मिस्टर इंडिया के सीक्वल पर बोनी कपूर ने एक अपडेट दिया है।  इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’ के सेट से पर्दे के पीछे की कई फोटोज हैं। इस वीडियो के साथ बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘दिखाई नहीं देने वाली घड़ी अभी भी ऑर्बिट में है। इसने 37 साल पूरे कर लिए हैं। इस जादू को फिर से चलाने के लिए रिचार्ज हो रहा हूं। 

ये भी पढ़ें : सोनाक्षी सिन्हा ने कहा- प्रोडक्शन में उतरने की जल्दबाजी नहीं, मैं एक्टिंग और नेल्स कंपनी चलाने में व्यस्त हूं


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button