मनोरंजन

राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने मचाया धमाल, कमाए करोड़ों रुपये – Utkal Mail


मुंबई।  राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ सिनेमा लवर्स डे के दिन शुक्रवार को रिलीज हुई। ‘मिस्टर एंड मिसेज माही को टिकट की कीमत कम होने से काफी फायदा मिला हैं। ‘मिस्टर एंड मिसेज माही ने 2024 की दिग्गज फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म का ट्रैलर एंव गाने देखने के बाद से दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार था। लेकिन, सिनेमा लवर्स डे अवसर ने इसमें चार चांद लगा दिए, क्योंकि फिल्म की टिकट मात्र 99 रुपए मिल रहा था।

आपके बता दें कि राजकुमार और जाह्नवी कपूर की फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” ने दो दिन के भीतर ही थिएटर्स में अपना रंग जमा दिया। फिल्म की पहले दिन की नेट कमाई 7 से 8 करोड़ बताई गई है। “मिस्टर एंड मिसेज माही” एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसका वजट मात्र 40 करोड़ हैं , इस फिल्म ने इस साल की कई हिट्स फिल्मों को ओपनिंग कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया।

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’….शायद फिल्म का नाम पढ़कर आपको ये लग रहा हो कि इसका कनेक्शन क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी से होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। इस फिल्म का कनेक्शन क्रिकेट से जरूर है, जिसकी कहानी दिल को छूती भी है। फिल्म में राजकुमार राव एक हारे हुए इंसान की भूमिका में हैं, जो क्रिकेट का जबरदस्त शौकन है। शादी के बाद पता लगता है कि उनकी वाइफ महिमा (जान्हवी कपूर) भी शानदार क्रिकेट खेलती हैं।

ये भी पढ़ें : मां नरगिस दत्त की जयंती पर भावुक हुए संजय दत्त, कहा- मैं हर दिन, हर मिनट, हर सेकेंड मिस करता हूं…




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button