Paris Paralympics 2024 : उत्साह-उमंग और हौसले के जज्बे के साथ हुआ पेरिस पैरालंपिक खेलों का उद्घाटन – Utkal Mail
पेरिस। फ्रांस राजधानी पेरिस में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी के बीच कनाडा के पियानिस्ट चिली गोंजालेज ने 140 नृत्यकों के साथ समारोह की शुरुआत 17वें पैरालंपिक खेल 2024 उद्धाटन समारोह की शुुरुआत हुई। फ्रांसीसी क्रांति के साक्षी चैंप्स-एलिसीज और प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड में बुधवार की रात आयोजित उद्घाटन समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स ऊपर लड़ाकू विमान उड़े, फ्रांसीसी राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में लाल-सफेद-नीले रंग के धुएँ छोड़े।
सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव की अगुवाई वाले भारतीय दल सहित विभिन्न देशों के पैरा एथलीटों के दल अपने-अपने राष्ट्र ध्वज के साथ रंग बिरंगे परिधानों में परेड करते नजर आये। बड़ी संख्या में वहां मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर परेड कर रहे एथलीटों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दिव्यांग खिलाड़ियों में बाधाओं को पार पाने का हौसला दिखाई दिया। 28 अगस्त से आठ सितंबर तक होने वाले पैरालंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह पहली बार है स्टेडियम से बाहर आयोजित किया गया।
Paralympics have begun, & we are in awe of our incredible Indian contingent!
Each athlete’s journey is a story of triumph & courage. As they take on the world, let’s cheer them with pride & excitement, as they aim to make history.Best of luck#Paralympics2024 #Cheer4Bharat pic.twitter.com/ZJEFfTVjD9
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 28, 2024
उद्घाटन समारोह में भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव संयुक्त रुप से ध्वजवाहक बनें। इस दौरान भारतीय दल के सभी पुरुष सदस्य कुर्ता पजामा और उसके पर बंडी पहन कर तथा महिला सदस्यों पारंपरिक परिधान साड़ी में परेड करती नजर आयी। इसमें शेफ डि मिशन एसपी सांगवान, 52 खिलाडिय़ों सहित 106 सदस्यीय भारतीय दल ने शिरकत की। इस बार भारत तीन नए खेलों के साथ कुल 12 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहा है।
12 दिनों तक चलने वाले खेलों में चार हजार से अधिक दिव्यांग एथलीट 22 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने बताया कि जिन खिलाड़ियों की 29 अगस्त को स्पर्धाएं हैं वे उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे। निशानेबाजी टीम देशों की परेड में भाग नहीं लेगी। परेड में भारत के 52 खिलाड़ी और 54 अधिकारियों सहित कुल 106 सदस्य हिस्सा लिया। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में रिकॉर्ड 84 सदस्यीय दल भेजा है। इस तरह भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल हैं। इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल हैं।
उन्होंने कहा, “पिछले तीन सालों में हमारे एथलीटों की तैयारी और उनकी कड़ी मेहनत को देखते हुए मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस बार हम 25 से अधिक पदक जीतेंगे।” पेरिस पैरालंपिक में भारत के अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को पैरा बैडमिंटन से होगी। कृष्णा नागर पुरुषों के एकल मुकाबले में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतना चाहेंगे। टोक्यो पैरा 2020 खेलों में निशानेबाजी में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनि लेखारा और मनीष नरवाल भी अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगे।
इसी दिन पैरा तीरंदाजी, पैरा साइकिलिंग, पैरा ताइक्वांडो, पैरा तैराकी और पैरा टेबल टेनिस स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल पर सबकी नजरें रहेंगी। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। उल्लेखनीय है कि भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालंपिक में पांच स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 19 पदक जीते थे और वह समग्र रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके तीन साल बाद भारत का लक्ष्य स्वर्ण पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना है।
भारत इस बार 12 खेलों में भाग ले रहा है, जबकि टोक्यो में 54 सदस्यीय टीम ने नौ खेलों में भाग लिया था। पहली बार 1960 में इटली की राजधानी रोम पैरालंपिक खेल आयोजित किए गए थे और इसमें 23 देशों के 400 एथलीट शामिल हुए थे। तब से प्रत्येक चार वर्ष में इन खेलों का आयोजन किया जाता आ रहा हैं।
ये भी पढे़ं ; लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा सत्र अगले महीने, 40 साल बाद कश्मीर में अपना जलवा बिखेरेंगे दिग्गज क्रिकेटर



