SA Vs BAN, World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, 149 रन से हराया – Utkal Mail
मुंबई। दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप के मैच में मंगलवार को यहां बांग्लादेश को 149 रन से हराकर करारी शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.4 ओवर में 233 रन बनाकर आउट हो गई।
मुकाबले के लिए टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा कि इस मैच में भी उनकी टीम इंग्लैंड वाले मैच की तरह खेलेंगी। लुंगिसानी एनगिडी को घुटने में हलकी चोट आयी है और उनकी जगह टीम में लिजाड विलियम्स को मौका दिया गया है।
बंगलादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा कि हमें पहले गेंदबाज़ी करने में कोई समस्या नहीं है। अगर हमने उन्हें ठीक स्कोर तक रोक लिया तो हम स्कोर का पीछा करने में सक्षम हैं। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किये है। दक्षिण अफ्रीका ने लुंगिसानी एनगिडी की जगह लिजाड विलियम्स को मौका दिया है। जबकि बंगलादेश की टीम में तौहीद हृदोय की जगह शाकिब अल हसन की वापसी हुई है।
दक्षिण अफ्रीका एकादश:-क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लिजाड विलियम्स
बंगलादेश एकादश:- तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद राम
ये भी पढे़ं : SA Vs BAN, World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, शाकिब की वापसी…बावुमा नहीं खेलेंगे



