Women's T20 World Cup 2024 : पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले करेगी गेंदबाजी – Utkal Mail

दुबई। पाकिस्तान ने रविवार को महिला टी-20 विश्वकप के सातवें मैच में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
टॉस के बाद सना ने कहा हम अच्छा स्कोर बनाकर यह मैच जितने का प्रयास करेंगे। मैं इस मैच को लेकर बहुत उत्साहित हूं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करने की सोच रहे थे। हमारे पास अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है, पूजा नहीं खेल रही है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ सकारात्मक क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत:– स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, सजना, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना और रेणुका सिंह।
पाकिस्तान:- मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज, ओमाइमा सोहेल, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, नाशरा संधू, अरूब शाह और सादिया इकबाल।
ये भी पढ़ें : Sultan of Johor Cup : भारतीय जूनियर हॉकी टीम की कमान संभालेंगे आमिर अली, पीआर श्रीजेश करेंगे कोचिंग डेब्यू



