भारत
चिनाब ब्रिज, वंदे भारत एक्सप्रेस और अंजी ब्रिज … PM मोदी देंगे 46 हजार करोड़ का तोहफा, पहुंचे जम्मू-कश्मीर – Utkal Mail

जम्मूः पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज यानी 6 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उसी ट्रैक पर बने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण होगा, जो देश का पहला केबल-स्टेड तकनीक पर आधारित रेलवे पुल है। यह ऐतिहासिक पुल न केवल कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगा।
प्रधानमंत्री आज जम्मू-कश्मीर में 46 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे पीएम मोदी कटरा से श्रीनगर के लिए शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन से जम्मू से श्रीनगर की दूरी मात्र 3 घंटे में तय की जा सकेगी।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…..



