खेल

राउरकेला इस्पात संयंत्र ने जीता सेल स्वर्ण जयंती टेबल टेनिस चैंपियनशिप – 2022

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) को 3-2 से
हराकर सेल स्वर्ण जयंती टेबल टेनिस चैंपियनशिप – 2022 के विजेता के रूप में उभरा।
कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशसन), श्री पी के सतपथी ने मुख्य अतिथि के रूप में
समापन समारोह में भाग लिया और चैंपियनशिप और उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की। इस
अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (एच.एस.एम्), श्री देवव्रत दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सी.एम्.ओ),
श्री ए के अरोड़ा और सेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

श्री सत्पथी ने विजेता टीमों को बधाई दी और दूसरों को अपने कौशल और क्षमता में सुधार
करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सेल के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम को यादगार और
सफल बनाने के लिए सभी को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।
प्रारंभ में महाप्रबंधक (पीएच, एसडब्ल्यू एंड स्पोर्ट्स), श्री बी के राउत ने सभा का स्वागत
किया जबकि सहायक प्रबंधक (क्रीडा), श्री रघु नंदन पाढ़ी ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित
किया।
इस आयोजन में सेल परिवार के सभी 10 टीमों ने भाग लिया। वे थे बोकारो स्टील प्लांट,
निगमित कार्यालय, इस्को स्टील प्लांट, अलॉय स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट, दुर्गापुर
स्टील प्लांट, सेलम स्टील प्लांट, सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन, चंद्रपुरा फेरो एलॉय प्लांट
और मेजबान राउरकेला इस्पात संयंत्र । सेल स्वर्ण जयंती टेबल टेनिस चैंपियनशिप का
आयोजन कंपनी की स्थापना के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेल की विभिन्न इकाइयों
में आयोजित की जा रही कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत की गई थी ।

utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button