IND vs NZ 3rd Test : न्यूजीलैंड को पहला झटका, आकाश दीप की गेंद पर डेवोन कॉन्वे OUT – Utkal Mail

मुंबई। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 25 के करीब रन बना लिए हैं।भारतीय टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी है, ऐसे में वह इस मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी।
- कीवी टीम को चौथे ही ओवर में पहला झटका लग गया, जब डेवोन कॉन्वे तेज गेंदबाज आकाश दीप की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं। मिचेल सैंटनर की जगह ईश सोढ़ी तथा टिम साउदी की जगह मैट हेनरी को एकादश में शामिल किया गया हैं। वहीं भारतीय टीम एक बदलाव है जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज का एकादश में जगह दी गई हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत एकादश:- यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड एकादश:- टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, एजाज पटेल और विलियम ओरुके।
ये भी पढे़ं : ग्लेन मैक्सवेल का खुलासा, कंधे की चोट का मजाक उड़ाने के लिए विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर किया था ब्लॉक



