राशिफल

आज का राशिफल। 02 मई, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका परिणाम तुरन्त प्राप्त होगा। नए भावनात्मक रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृष

आज युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने काम का पूरी तरह से आनन्द ले पायेंगे। कारोबार में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। अपने लाभ के लिये स्वार्थी बनना ठीक नहीं है। आज लोगों के प्रति अपना व्यवहार न बिगाड़ें।

मिथुन

घर में आज बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। जल्दबाजी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अनियमितता हो सकती है। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। मसालेदार व तामसिक भोजन का सेवन न करें। हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिए।

कर्क

आज सुबह आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन आज आपको यात्रा करने से बचना चाहिए। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह

आज आप धर्म-कर्म में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। किन्तु आप अनावश्यक बातों को लेकर क्रुद्ध हो सकते हैं। अपना मन शांत रखें व अच्छी संगत में रहें। चल-अचल सम्पत्ति के विवाद शांत होंगे।

कन्या

आज व्यवसाय में बड़े अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिए। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। सेहत की समस्या दूर होगी।

तुला

आज शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। बच्चों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। मन आज थोड़ा व्यथित रहेगा। प्रेमी जन से बहसबाजी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक

आज महत्वपूर्ण मीटिंग आदि से बचें। कार्यक्षेत्र में लोगों से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। अपनी इच्छानुसार कार्य होने से मन संतुष्ट रहेगा। परिजनों के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।

धनु

आज बॉस आपके ऊपर कुछ ज्यादा निर्भर रहेंगे। आज किसी को धोखा न दें। रुके हुए बहुत से काम आसानी से हो जायेंगे। पिता के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा करना उत्तम होगा। लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

मकर

आज आप अपने जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कारोबार को लेकर आप थोड़े तनाव में हो सकते हैं। नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अङ्ग बनाएं। निजी जीवन में परेशानियों का अनुभव करेंगे।

कुंभ

आज आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जोश में आकर कोई गलत निर्णय न लें। सभी कार्य समय पर हो जायेंगे। शाम के समय आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मीन

आज दिन का शुरुआती भाग आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें।

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button