विदेश

द. अफ्रीका दौरा: कीव पर रूस का हमला, बीच यात्रा से यूक्रेन वापस लौटे जेलेंस्की – Utkal Mail

कीव, अमृत विचार। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका की अपनी आधिकारिक यात्रा को बीच में ही रोककर स्वदेश लौट रहे हैं। ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि वह दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात के बाद कीव वापस लौट आयेंगे। 

यूक्रेनी नेता को आशा थी कि रूस के साथ अपने देश के युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में उन्हें दक्षिण अफ्रीका से और अधिक समर्थन प्राप्त होगा। कीव पर हमला ऐसे समय में हुआ जब युद्ध विराम ठप्प होता दिख रहा था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ज़ेलेंस्की पर निशाना साधते हुए कहा कि वह संभावित युद्ध विराम के तहत क्रीमिया को रूस को सौंपने से पीछे हटकर युद्ध को लंबा खींच रहे हैं। जेलेंस्की ने कई बार कहा है कि कब्जे वाले क्षेत्र को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता देना उनके देश के लिए खतरे का संकेत है। 

‘कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन’ ने अपने ‘टेलीग्राम’ चैनल पर कहा कि रूस ने कीव पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। प्रशासन ने कहा कि कम से कम 45 ड्रोन का पता चला है और साथ ही कहा कि यूक्रेन की वायु सेना बाद में आंकड़ों को अद्यतन करेगी। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि कीव में कम से कम 42 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे के नीचे शवों को खोजने के लिए बृहस्पतिवार सुबह से ही बचाव अभियान जारी है। कीव के कम से कम पांच इलाकों में यह हमला रात करीब एक बजे हुआ। 

ये भी पढ़े : सिंधु जल समझौता रोके जाने पर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें भारत के कदम पर क्या बोला


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button