हेल्थ

गर्मी में काली मिर्च-नमक लगाकर खाए रसीला जामुन, भाग जाएगी ये 6 बीमारियां, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

गर्मी का सीजन आ गया है। इस सीजन के साथ ही गर्मी के कई फल भी मार्केट में आने लगते हैं। इनमें काला और रसीला जामुन हर किसी का प्रिय होता है। इस पर यदि काली मिर्च और नमक लगा के खाया जाए तो आहा! मजा ही आ जाता है।

इस जामुन के कई मस्त फायदे भी हैं। इसमें पाए जाने वाले पौषक तत्व हमारे शरीर को सेहतमंद बनाते हैं। वहीं शरीर में पैदा होने वाली कई बीमारियों को भी दूर रखते हैं। जैसे कब्ज के लिए भी जामुन बहुत अच्छा होता है। तो चलिए इस जामुन के लाभ जान लेते हैं।

डायबिटीज में राहत दे

रिसर्च की माने तो जामुन खाने से डायबिटीज की समस्या से छुटकारा पाने में हेल्प मिलती है। दरअसल जामुन के बीजों में दो प्रमुख बायोएक्टिव कंपाउंड्स जम्बोलिन और जम्बोसिन मौजूद रहते हैं। ये दोनों इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाते हैं और खून में ग्लूकोज का लेवल कम करते हैं। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो रोज जामुन खाना फायदेमंद हो सकता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

हाई ब्‍लड प्रेशर के मरीजों को भी जामुन खाते रहना चाहिए। इसके बीज में एलाजिक एसिड होता है जो एक शक्तिहसाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह आपकी हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्या को खत्म करने का कार्य करता है।

वजन घटाए

यदि आप मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं या अपना वजन कम कर फिट रहना चाहते हैं तो जामुन खाना शुरू कर दें। जामुन का गूदे और बीज दोनों फाइबर से भरे होते हैं। ये चीज वजन घटाने में मदद करती है। वहीं इससे डाइजेशन सुधरता है और अल्सर जैसी समस्या भी कम होती है।

मुंहासे हटाए

त्वचा के लिए भी जामुन बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से मुंहासों की समस्या से निजात मिलता अहै। ये आपके चेहरे और स्किन को प्राकृतिक रूप से हिल करता है। इसलिए एक हेल्थी स्किन के लिए इसे डाइट में जरूर शामिल करे।

दांतों मजबूत बनाए

यदि आपके डांत कमजोर हैं या आपको दांतों से जुड़ी कोई समस्या है तो जामुन खाना शुरू कर दें। ये दांतों को मजबूत बनाने का काम करता है। खासकर जामुन के पत्तों में कई जीवाणुरोधी तत्‍व मौजूद रहते हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाए

यदि आप हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे हैं तो रोज जामुन खाना शुरू कर दें। दरअसल जामुन में आयरन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसका निरंतर सेवन किया जाए तो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ जाता है।

तो देर किस बात की? आज ही बाजार जाए और काले रसीले जामुन खरीदकर ले आ

utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button