खेल

KKR vs RCB IPL 2025: कोलकाता ने बेंगलुरु को दिया 175 रनों का टारगेट – Utkal Mail

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें संस्करण के उदघाटन मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को पहले बल्लेबाजी करते हुये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ आठ विकेट पर 174 रन बनाये। क्विंटन डिकॉक (4) के रुप में पहला विकेट गिरने के बावजूद कप्तान आंजिक्य रहाणे (56) और सुनील नारायण (44) ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी का मुजाहिरा किया और दसवें ओवर तक टीम का स्कोर तीन अंकाें के पार पहुंचा दिया था।

दोनो की बल्लेबाजी केकेआर के एक बड़े स्कोर की ओर इशारा कर रही थी मगर इस बीच रसिख सलाम ने सुनील नारायण को विकेट के पीछे आउट करा कर इस साझीदारी को तोड़ा जबकि अगले ही ओवर में रहाणे कृणाल पांड्या की छोटी गेंद को पुल करने के प्रयास में डीप स्कैवयर लेग पर कैच आउट हो गये। लगातार दो विकेट गिरने के साथ केकेआर की रन गति में ब्रेक लग गया। इस बीच कृणाल पांड्या ने वेंकटेश अय्यर (6) और रिंकू सिंह (12) को चलता कर केकेआर को बैकफुट पर ढकेल दिया। उधर, रांद्रे रसल (4) सुयश वर्मा के हाथों क्लीन बोल्ड हो गये।

विकेटों के पतन के बीच एक छोर पर अंगकृष रघुवंशी (30) ने अपने हाथ दिखाये मगर टीम निर्धारित 20 ओवर में 174 रन से आगे नहीं बढ़ सकी। आरसीबी की ओर से कृणाल पांड्या (29 रन पर तीन विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे वहीं जॉश हेज़लवुड ने 22 रन देकर दो विकेट झटके। यश दयाल,रसिख सलाम और सुयश वर्मा को एक एक विकेट मिला।

टीमे इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स : क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, स्पेनसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फ़िल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल। इंपैक्ट सब : देवदत्त पड़िक्कल, मनोज भंंगड़े, अभिनंदन सिंह, रोमारियो शेफ़र्ड, स्वप्निल सिंह।

ये भी पढ़ें- हॉकी इंडिया ने महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए की 65 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button