टेक्नोलॉजी

Oppo F25 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, फीचर्स ऐसे की आप खरीदने के लिए हो जाएंगे मजबूर! – Utkal Mail

आखिरकार Oppo F25 Pro 5G फ़ोन खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज़ आ गई। क्योंकि जो कस्टमर्स लम्बे समय से Oppo F25 Pro 5G खरीदने का इंतज़ार कर रहे थे वो अब इस फ़ोन को अब खरीद सकते हैं। 

क्योंकि भारत में 64 MP AI कैमरे के साथ इसकी लॉन्चिंग कर दी गई है। अब ये फ़ोन मार्केट में 5 मार्च से उपलब्ध होगा। स्मार्ट फ़ोन का डिज़ाइन काफी यूनिक है। इसकी कीमत भी आपके बजट के अनुकूल है। साथ ही ये फ़ोन वज़न में हल्का होने के साथ-साथ पॉकेट फ्रेंडली भी है। चलिए आपको बताते है इसके कुछ क्वालिटीज़ के बारे में जो इस फ़ोन को अलग बनाती हैं। 

Oppo F25 Pro 5G फ़ोन 64 एमपी एआई रियर कैमरा, मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 एसओसी चिपसेट के साथ ही यह एंड्रॉइड 14 आधारित ColorOS 14 पर चलता है।

Oppo F25 Pro 5G स्मार्ट स्पेसिफिकेशन

ऑपरेटिंग सिस्टम
ओप्पो F25 प्रो 5G का ऑपरेटिंग सिस्टम भी बेहद कमाल का है,ओप्पो F25 प्रो 5G ColorOS 14.0 के साथ एंड्रॉइड 14 पर काम करता है।

प्रोसेसर
ओप्पो F25 प्रो 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC द्वारा संचालित है।

रैम और स्टोरेज 
 फोन 8GB रैम और 256GB तक के स्टोरेज विकल्प के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

डिस्प्ले 
ओप्पो F25 प्रो 5G में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। जिसका रेजोल्यूशन 1080×2412 पिक्सल, पांडा ग्लास प्रोटेक्शन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

कैमरा
कैमरे की बात करें तो ओप्पो F25 प्रो 5G में 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है,साथ ही अगर आप सेल्फी लेना चाहते हैं तो सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी
ये फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है, जो केवल 48 मिनट में शून्य से 100% तक त्वरित चार्जिंग की अनुमति देती है।

कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन
फोन में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी सहित कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं,जिसका आप अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

डिजाइन 
इस स्मार्ट फ़ोन में फ़ोन के रखरखाव का खासा ख्याल रखा गया, धूल, बारिश से बचाव के लिए भी खास फीचर है जैसे ये फ़ोन IP65-प्रमाणित बिल्ड है। वेट की बात करें तो इसका वजन लगभग 177 ग्राम है।

प्राइस
अगर आप एक अच्छे स्मार्ट फ़ोन का काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर चुनाव हो सकता है। क्योंकि ओप्पो F25 प्रो 5G की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए आपको 23,999 रूपए चुकानी होगी। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले फ़ोन के लिए आपको 25,999 रूपए खर्च करने होंगे।

ये भी पढे़ं- Realme 12+5G नए अवतार में लॉन्चिंग के लिए तैयार, जानें इसके फीचर्स और कीमत

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button