मनोरंजन

विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक' का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन देख दंग रह गए फैंस – Utkal Mail

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म क्रैक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म क्रैक में विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म क्रैक का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

विद्युत जामवाल ने बताया कि क्रैक के साथ, मेरा विजन भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर पेश करना था। मैं उस असाधारण टीम का आभारी हूं जिसने इस सपने को हकीकत में बदल दिया. हमने जो रोमांच से भरपूर विजुअल्स तैयार किया है, उसका उद्देश्य दर्शकों को मोहित करना है, जिससे वे उत्सुकता से इस फिल्म का और अधिक मजा ले सकें। 

निर्देशक आदित्य दत्त ने कहा, क्रैक विद्युत के साथ मेरी दूसरी फिल्म है और इस बार मेरे साथ अर्जुन भी हैं। जब आपके पास अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल हैं, जो रीयल लाइफ और रील लाइफ दोनों में मर्दानगी के प्रतीक हैं। एक फिल्म निर्माता के रूप में यह एक अद्भुत एक्शन कॉम्बो है। उनका विस्फोटक और गुस्से से भरा व्यक्तित्व दर्शकों को भी आकर्षित करेगा। इस बार यह इसलिए भी खास है क्योंकि मेरे नायक सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि निर्माता भी हैं! इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती कि विद्युत और मेरा नजरिया मेल खाता है।

निर्देशक आदित्य दत्त ने कहा, मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि हम सिनेमा की दुनिया में एक शानदार साझेदार के रूप में काम करें। विद्युत जामवाल और एक्शन हीरो फिल्म्स द्वारा निर्मित, आदित्य दत्त द्वारा लिखित और निर्देशित क्रैक- जीतेगा तो जिएगा 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें : DIMENSION MUSIC का दर्शकों के लिए उपहार, सलमान अली और अल्तमश फरीदी ने गाया गाना


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button