खेल
IND vs NZ 2nd Test : पुणे में दूसरे दिन चरमराई भारत की पहली पारी, 100 के अंदर आधी टीम पवेलियन लौटी – Utkal Mail

पुणे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज (25 अक्टूबर) मैच का दूसरा दिन है। भारत ने पहली पारी में 5 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लिए। जवाब में भारत ने पहले दिन (24 अक्टूबर) स्टम्प तक एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए।
ये भी पढ़ें : IND vs NZ : भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान पानी की बोतल की कमियों से प्रशंसक नाराज, एमसीए ने मांगी माफी



