Champions Trophy 2025 : जसप्रीत बुमराह IND vs PAK मैच देखने स्टेडियम पहुंचे, पाकिस्तानी फैन बोले-भारत ही जीतेगा – Utkal Mail

दुबई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी दुबई पहुंचे हैं। वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। वे पिछले साल वेस्टइंडीज औरऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने 15 विकेट झटके थे।
पाकिस्तान के लोगों को भारत-पाकिस्तान मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के मैदान पर एक अलग ही जंग देखने को मिलती है। पाकिस्तान में टीम इंडिया के फैंस भी हैं। वह चाहते हैं कि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीते। वहीं भारतीय फैंस की नजरें रोहित-कोहली और मोहम्मद शमी पर टिकी हैं, जबकि पाकिस्तानी फैंस की उम्मीदें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी पर हैं।
भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। आज अगर पाकिस्तान हारा तो नॉकआउट स्टेज से लगभग बाहर हो जाएगा।
ये भी पढे़ं : IND vs PAK : ऑल द बेस्ट टीम इंडिया….अमरोहा के युवा चित्रकार जुहैब खान ने भारत को अनोखे अंदाज में दी शुभकामनाएं



