मनोरंजन

अयोध्या की रामलीला : अभिनेत्री अंजली शुक्ला माता कौशल्या का निभाएंगी किरदार – Utkal Mail

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्याधाम में आगामी1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक नयाघाट राम कथा पार्क में होने वाली दुनियां की सबसे बड़ी  फिल्मी सितारों की अयोध्या की रामलीला में इस बार अयोध्या की जानीमानी अभिनेत्री अंजली शुक्ला जो भगवान श्रीराम की माता कौशल्या का किरदार निभाएंगी। जिसका चयन अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष शुभाष मलिक बॉबी ने घोषणा कर तस्वीरे साझा  किया है।  किरदार  को लेकर अभिनेत्री अंजलि शुक्ला काफी उत्साहित दिख रही हैं।

अभिनेत्री अंजलि शुक्ला ने बताया कि उन्होंने अब तक कई थियेटर व ऐड फिल्मो में काम किया है, लेकिन फिल्मी कलाकारों की रामलीला में वह पहली बार रामलला की माता  कौशल्या व माता पार्वती का अभिनय करते नजर आएंगी्, जो सौभाग्य की बात है। रामलीला में अभिनेत्री भाग्यश्री तथा भोजपुरी लोक गायिका मालिनी अवस्थी ,अभिनेता  रजा मुराद, बिंदू दारा सिंह तथा भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार व भाजपा सांसद अभिनेता मनोज तिवारी, अभिनेता व सांसद रविकिशन रामलीला मे अभिनय करते नजर आएंगे। जिसकी तैयारियां अध्यक्ष सुभाष मलिक व महा सचिव सुभम मलिक कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- अदालत का फैसला : विवाहिता की हत्या में पति व सास ससुर को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button