राशिफल

आज का राशिफल। 24 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज आप नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे। आपके व्यक्तित्व में ओज बढ़ेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी।

वृष

आज का दिन आपके लिए आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। विरोधियों की योजना विफल होगी। किसी दीर्घकालिक योजना पर निवेश कर सकते हैं। गरिष्ठ भोजन के सेवन से आज अपच हो सकता है।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में आपको कठिन काम सौंपा जा सकता है। लम्बित निर्माण कार्यों में तीव्रता आयेगी। विवाहेत्तर संबंधों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

कर्क

आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। गले में कफ और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। धीरे-धीरे सभी रुके काम होने लगेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी स्वाभाविक रुचि रहेगी। आज आप लोगों की मदद करना चाहेंगे। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह

आज घर के बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। मित्रों की मदद से आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम आपको मिलेगा। विवाहित जोड़े यात्रा के लिए जा सकते हैं। शाम के समय आप किसी कारण परेशान हो सकते हैं।

कन्या

आज व्यापार में नए सहयोगी जुड़ सकते हैं। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी। उधार लेन-देन से आपको नुकसान होगा।

तुला

आज कार्यभार अधिक होने के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। दोपहर के समय आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक

आज पर्यटन से जुड़े व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा। दोस्तों और संबंधियों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। उच्च शिक्षण संस्थानों की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिल सकती है। घर में सदस्यों के बीच तालमेल कुछ कमजोर हो सकता है।

धनु

आज ज्ञानवर्धक साहित्य की तरफ रुचि ले सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। करियर के दृष्टिकोण से आप काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।

मकर

आज आपकी बातों का लोगों पर गहरा असर पड़ सकता है। इसीलिए कटु वचन का प्रयोग न करें। मानसिक शांति के लिए कुछ नया सीखने की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। अपने उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं।

कुंभ

आज बड़े व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। किसी की मदद करने से पीछे न हटें। मनोरञ्जन के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठित लोगों के माध्यम से आपके काम सफल होंगे। इससे आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।

मीन

आज कार्यक्षेत्र का वातावरण नकारात्मक हो सकता है। व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। मन में अनहोनी होने का भय रहेगा। आज आपको एकान्त में रहने का प्रयास कर चाहिए। किसी भी काम को जल्दबाज़ी में न करें।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button