मनोरंजन

गणेश चतुर्थी समारोह में बेटी राहा के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखे रणबीर कपूर – Utkal Mail

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ गणेश चतुर्थी समारोह में खूबसूरत अंदाज में नजर आये। रणबीर कपूर की चचेरी बहन करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिवार के साथ गणेश चतुर्थी समारोह की तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की। 

पहली तस्वीर में कपूर खानदान को दिखाया गया है, जिसमें करिश्मा कपूर, करीना करीना कपूर अपने छोटे बच्चों-तैमूर और जेह के साथ, रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ, रणधीर कपूर, बबीता कपूर, रीमा कपूर, आदर जैन मंगेतर अलेखा आडवाणी के साथ और अन्य लोग तस्वीर के लिए पोज देते दिख रहे हैं।

उन तस्वीरों में सबसे ज़्यादा चर्चा रणबीर और राहा की तस्वीर की हो रही है। राहा हरे रंग की सुंदर ड्रेस में बेहद प्यारी दिख रही हैं और वह अपने पापा यानी रणबीर कपूर की गोद में बैठी नज़र आ रही हैं।रणबीर-राहा की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। 

ये भी पढ़ें : ड्रामा सीरीज शोगुन के नाम रही एमी अवार्ड्स की शाम, 18 पुरस्कारों को जीत कर बनाया अपना दबदबा 




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button