Best Fan: गर्मी से तंग आ चुके हैं? तो ये स्प्रिंकलर फैन आपके लिए हो सकता है बेहतरीन विकल्प… – Utkal Mail

Best Fan: गर्मी से तंग आ चुके हैं? तो ये स्प्रिंकलर फैन आपके लिए हो सकता है बेहतरीन विकल्प! पारा 47 डिग्री पार कर चुका है और गर्मी का मौसम फिर से सताना शुरू हो गया है. ऐसे में कई बार तो AC भी ठीक से काम नहीं करता है. लेकिन घबराने की कोई बात नहीं! अब आपके पास स्प्रिंकलर फैन का विकल्प मौजूद है. अगर आप एयर कंडीशनर पर पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो गर्मी से राहत पाने के लिए ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
यह भी पढ़े : – Maruti Ertiga का गेम ओवर करने जल्द दस्कत देंगी 7 सीटर Toyota Urban Cruiser Hyryder, जाने क्या होगा खास…
आखिर क्या है ये स्प्रिंकलर फैन?
दरअसल, जिस विकल्प की हम बात कर रहे हैं उसे स्प्रिंकलर फैन कहते हैं. आप इसे खरीदकर गर्मी के मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं. ये पंखा हवा और पानी के छींटों को मिलाकर आपको ठंडी हवा देता है. हो सकता है आपने शादी या पार्टी में ऐसा पंखा देखा हो.
यह भी पढ़े : – भारतीय मार्केट में होना खेला जमाने जल्द दस्तक देंगा Xiaomi 14 Civi, जाने क्या होगी खासियत…
कैसे करता है गर्म हवा को ठंडा?
ये वाटर स्प्रिंकलर फैन एक दमदार कूलिंग फैन है. ये पानी का छिड़काव करके गर्म हवा को ठंडा कर देता है. ये पंखा घर के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर बेहतरीन हवा देता है. इस पंखे को पानी के नल से जोड़ा जाता है और इसमें छोटे-छोटे छेद भी होते हैं. पानी का नल चालू करने के बाद, जैसे ही आप पंखा चालू करते हैं, ये तेज हवा के साथ-साथ पानी की फुहार भी देता है. खास बात ये है कि आप इस स्प्रिंकलर की मात्रा को अपनी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं.
Amazon पर भी उपलब्ध
अगर आप ये फैन खरीदना चाहते हैं तो ये आपको Amazon पर भी मिल जाएगा. इसे HAVAI Mist Fan के नाम से खरीदा जा सकता है. इस फैन की कीमत वैसे तो ₹24,990 है, लेकिन आप इसे Amazon से ₹16,990 में खरीद सकते हैं. ये पंखा ज्यादा जगह नहीं घेरता है और पोर्टेबल होने की वजह से आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं.



