गूगल के सीईओ पिचाई कितने मोबाइल का करते हैं इस्तेमाल?, जानकर हो जाएंगे हैरान – Utkal Mail
एक शख्स के लिए वैसे तो एक ही मोबाइल पर्याप्त होता है या फिर कुछ लोग दो से तीन रख लेते हैं। लेकिन एक से ज्यादा मोबाइल कैसे मैनेज करते होंगे, कहीं ना कही मुश्किल भी होता होगा।
क्या आपने कभी सोचा है कि टेक कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई कितने मोबाइल रखते होंगे। आप को जानकर हैरानी होगी कि पिचाई करीब 20 मोबाइल को रखते हैं और सभी मोबाइल का इस्तेमाल भी करते हैं। पिचाई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 20 मोबाइल का उपयोग करते हैं। कहा कि 20 मोबाइल को रखना ये भी उनके काम का हिस्सा है। गूगल की तमाम सर्विस के टेस्ट के लिए उन्होंने इतने मोबाइल की जरूरत होती है।
पिचाई मोबाइल के नहीं बदलते पासवर्ड
इंटरव्यू में पिचाई ने यह भी बताया कि वह बार बार मोबाइल के पासवर्ड नहीं बदलते हैं। पिचाई का कहना है कि बार बार पासवर्ड को चेंज करने से याद करने में समस्या होती, मतलब भूलने के चांस बढ़ जाते हैं, इसलिए पासवर्ड में बदलाव नहीं करते।
यह भी पढ़ें- कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ‘निसान वन’ लॉन्च, जानें इसके लाभ



