खेल

IND VS PAK Match: भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में फिर रौंदा, 7 विकेट जीता महामुकाबला – Utkal Mail


India Vs Pakistan World Cup Match: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। भारत ने एकदिवसीय विश्वकप मैच में शनिवार को यहां चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से शिकस्त दी। पाकिस्तान की पारी को 191 रन पर समेटने के बाद भारत ने 30.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 86 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने दो विकेट लिये।

वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मुकाबले हो चुके हैं। हर बार भारतीय टीम को ही जीत मिली है। यानी वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है। इस बार बाबर आजम की कप्तानी में जीत की कुछ उम्मीद थी, लेकिन टीम का हाल उम्मीदों के विपरीत हुआ।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK World Cup 2023 : भारतीय गेंदबाजों का कमाल, पाकिस्तान 191 रन पर ऑलआउट


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button