गोविंदा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, हाथ जोड़कर फैंस को कहा शुक्रिया…छह हफ्ते बेड रेस्ट पर रहेंगे – Utkal Mail

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। इस दौरान एक्टर के साथ उनका परिवार भी नजर आया। एक्टर छह हफ्ते बेड रेस्ट पर रहेंगे।
मंगलवार सुबह एक्टर गोविंदा के पैर में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली लग गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनके पैर से गोली निकाली गई। अस्पताल में तीन दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद गोविंदा डिस्चार्ज हो गए हैं।
‘अपने फैंस का भी मैं आभारी हूं’
गोविंदा ने फैंस के लिए आईसीयू से अपना वॉइस मैसेज रिलीज किया था। ऑडियो में एक्टर ने कहा था- मैं अब खतरे से बाहर हूं। गलती से गोली चल गई थी। बाबा का आशीर्वाद है। मैं अपने डॉक्टर्स का धन्यवाद करता हूं। अपने फैंस का भी मैं आभारी हूं। आप सब लोगों का आशीर्वाद, मां-बाबा का आशीर्वाद और बाबा की कृपा से जो गोली लगी थी वो निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद करता हूं आप सभी का।
ये भी पढे़ं : एक्शन से भरपूर छुट्टी के लिए तैयार हो जाइए…क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी आलिया भट्ट-शर्वरी की फिल्म ‘अल्फा’



