भारत

मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी को AAP ने स्वीकारा, जानिए विभव को लेकर क्या बोले संजय सिंह? – Utkal Mail

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी को AAP ने स्वीकार किया है। संजय सिंह ने कहा का मामला अरविंद केजरीवाल के संज्ञान में है। विभव कुमार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि कल एक बेहद निंदनीय घटना घटी। कल सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालिवाल मुलाकात करने पहुंची थी, वह ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं, तभी विभव कुमार(अरविंद केजरीवाल के PA) वहां आते हैं और वे स्वाति मालिवाल के साथ बेहद बदतमीजी और अभद्रता की।

इस पूरे मामले की जानकारी स्वाति मालिवाल ने पुलिस को दी। अरविंद केजरीवाल ने पूरी घटना को संज्ञान में लिया है और सख्त कार्रवाई करने को कहा है। वह पार्टी की पुरानी और वरिष्ठ नेता में से एक हैं, हम सब उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें- AIE की उड़ान रद्द होने से आखिरी बार अपने पति से नहीं मिल पाई महिला, लगाया ये आरोप

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button