विदेश

आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में health warning जारी, लगातार बढ़ रहे खसरे के मामले    – Utkal Mail

सिडनी, अमृत विचार। दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में खसरे के मामलों में वृद्धि के बीच स्वास्थ्य चेतावनी जारी की गयी है। विक्टोरिया के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि 24 अप्रैल को दुबई से मेलबर्न की उड़ान में पाकिस्तान से लौटे एक यात्री में खसरे का एक नया मामला सामने आया है। विभाग ने शुक्रवार को कहा कि 2025 में विक्टोरिया में खसरे के 22 पुष्ट मामले सामने आए हैं – जो 2023 और 2024 के संयुक्त मामलों से भी अधिक है। अधिकांश मामले मेलबर्न और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय रूप से सामने आए हैं। 

विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है जिसकी आबादी 70 लाख से अधिक है। विक्टोरिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी तरुण वीरमंथरी ने सोमवार को कहा कि ग्रेटर मेलबर्न और पड़ोसी मिशेल शायर में खसरे का जोखिम बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा, खसरे के मामलों की संख्या विक्टोरिया में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के कारण बढ़ी है। 

हाल ही में सामने आए अधिकांश मामले ऐसे लोगों में सामने आए हैं, जिन्होंने MMR (खसरा-कण्ठमाला-रूबेला) वैक्सीन की दो प्रमाणित खुराक नहीं ली हैं। श्री वीरमंथरी ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते मामलों के कारण विदेशी यात्रियों द्वारा विक्टोरिया में खसरे का संक्रमण लाये जाने का लगातार जोखिम भी बना हुआ है। 

लक्षणों पर नज़र रखने का आग्रह

गौरतलब है कि अप्रैल की शुरुआत से ग्रेटर मेलबर्न या मिशेल शायर में समय बिताने वाले किसी भी व्यक्ति से खसरे के लक्षणों पर नज़र रखने का आग्रह किया गया है, जिसमें बुखार, खांसी और सामान्य रूप से अस्वस्थ महसूस करना और उसके बाद चेहरे पर दाने आना शामिल है। खसरा हवा में मौजूद बूंदों या नाक या गले के स्राव के संपर्क में आने से फैल सकता है। 

खसरे से 107,000 से दुनिया भर में लोगों की मौत 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2023 में दुनिया भर में खसरे से 107,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई, जिनमें से ज़्यादातर पाँच साल से कम उम्र के वे बच्चे थे, जिन्हें टीका नहीं लगाया गया था या कम टीका लगाया गया था। विक्टोरिया के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोविड 19 महामारी के बाद से ऑस्ट्रेलिया भर में खसरे के टीकाकरण का कवरेज 95 प्रतिशत राष्ट्रीय लक्ष्य से नीचे गिर गया है। ऑस्ट्रेलिया में MMR वैक्सीन उन सभी लोगों के लिए मुफ़्त है, जिन्होंने पहले दो खुराक नहीं ली हैं।

ये भी पढ़े :  स्पेन, पुर्तगाल में ब्लैकआउट से व्यवस्थाएं हुई ठप, लाखों लोग बिना बिजली रहने को मजबूर

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button