खेल
IND vs NZ Test : भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट पर बारिश का साया, लंच से पहले का खेल धुला – Utkal Mail

बेंगलुरू। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले सत्र का खेल बुधवार को बारिश के कारण धुल गया। सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण सुबह नौ बजे टॉस भी नहीं हो सका। खराब मौसम के बावजूद मैदान पर काफी तादाद में दर्शक जमा थे । स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंडोर अभ्यास करते देखकर दर्शक काफी रोमांचित भी हो गए।
दूसरे सेशन में खेल की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन, बारिश के कारण अभी तक मैच शुरू नहीं हो पाया है। अभी भी हल्कि बारिश हो रही है।
ये भी पढ़ें : दीपावली से पहले इकाना में चौके-छक्कों की धूम, सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट ट्राफी के मुकाबले कल से



