धर्म

Kartik Purnima : बलुआघाट पर जुटी श्रृद्धालुओं की भीड़, स्नान के बाद किया दान-पुण्य – Utkal Mail

प्रयागराज, अमृत विचार : कार्तिक पूर्णिमा, यानी कार्तिक मास मे पड़ने वाला विशेष पर्व। कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना स्नान का विशेष महत्व माना गया है। शुक्रवार को पूर्णिमा के अवसर पर बालुआघाट बारादरी पर स्नान करने वाले श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। बलुआघाट मे कार्तिक कर महीने मे एक माह मेले का आयोजन होता है। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रृद्धालुओं ने यमुना नदी में बड़ी आस्था के साथ स्नान किया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर दान लून्य भी किया।  

कार्तिक मास में बलुआघाट में एक माह के लिए विशेष मेले का आयोजन किया जाता है। यहां। दूर दराज से लोग आकर व्यापार के लिए दुकान भी लगाते है। कार्तिक मास में पड़ने वाली कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को यमुना नदी में स्नान करने के लिए बलुआघाट पर श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्नान के बाद महिलाओ ने घाट पर दीपदान कर विधि विधान से पूजा की और सामर्थ्य के अनुसार दान पुण्य अर्जित किया। कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए बलुआघाट पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किये गये। महिलाओ के वस्त्र बदलने के लिए बेहतर व्यवस्था की गयी थी।

वहीं नगर निगम की ओर से घाट पर फूल मालाओ के साथ अन्य कूड़ा सफाई के लिए सफाईकर्मियों को नियुक्त किया गया था। घात्म पर गहरे पानी में कोई स्नान न करे इसके लिए जल पुलिस और वारंटियरों को भी।लगाया गया था।जिससे कोई अनहोनी न हो सके। दोपहर बाद तक यमुना स्नान के लिए घाट पर भीड़ देखी गयी। बलुआघाट के साथ ही संगम में भी भारी भीड़ रही। संगम भी लाखों श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाई।

यह भी पढ़ें- ठंडक की दस्तक : मौसम ने ली करवट, घने कोहरे ने कराया ठंड का एहसास


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button