भारत

CM ममता बनर्जी ने कहा- कुछ लोग संदेशखाली को लेकर गलत सूचना फैला रहे, लेकिन उनकी पार्टी… – Utkal Mail

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बताते हुए कहा कि कुछ लोग संदेशखाली को लेकर गलत सूचना फैला रहे हैं। लोकसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले महिलाओं के अधिकार को लेकर यहां आयोजित रैली का नेतृत्व करते हुए ममता बनर्जी ने यह बात कही। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ”भाजपा नेता संदेशखाली को लेकर झूठी अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर खामोश हैं।” ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है। 

राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व आयोजित इस रैली की थीम ‘महिला अधिकार हमारी प्रतिबद्धता’ थी। यह रैली संदेशखाली की घटनाओं के बीच आयोजित की गई। संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। 

तृणमूल सुप्रीमो जब मध्य कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से डोरिना चौराहे तक मार्च निकाल रही थीं तब उन्हें हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते देखा गया। रैली में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे। भाजपा के राणाघाट दक्षिण से विधायक मुकुत मणि अधिकारी को भी उनके साथ देखा गया। 

ये भी पढे़ं- हमें रक्षा क्षेत्र में भारत की क्षमताओं पर भरोसा है, पिछली सरकारें संशय में थीं: राजनाथ सिंह

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button