धर्म

Ayodhya News : राम मंदिर में स्वर्णमंडित श्रीराम यंत्रम का हुआ पूजन – Utkal Mail

अयोध्या, अमृत विचार. श्रीराम यंत्र के सानिध्य में रविवार से कारसेवकपुरम में महानारायण दिव्य रुद्र शत सहस्त्र चंडी विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ से पहले श्रीराम यंत्र को रामलला के दरबार भी ले जाया गया। रामलला के दरबार में पूजन-अर्चन के बाद कारसेवकपुरम स्थित यज्ञ मंडप में श्रीराम यंत्र को स्थापित कर यज्ञ के कर्मकांड शुरू किए गए। 

यज्ञाचार्य सुब्रमण्यम शर्मा ने बताया कि यह यज्ञ 18 नवंबर से एक जनवरी तक चलेगा। पूरे देश से एकत्रित 1200 वैदिक आचार्य इसे संपूर्ण विधि विधान से संपन्न कराएंगे। इसमें पंच द्रविड़ यानी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलांगना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के भी वैदिक आचार्य शामिल हैं। पहले दिन श्रीरामलला से अनुमति लेकर यज्ञशाला संस्कार, अंकुरारोपण आदि अनुष्ठान पहले दिन हुए।

कांची मठ के रामचंद्रन ने बताया कि महायज्ञ में श्रीरामयंत्र को स्थापित कर 45 दिनों तक अनुष्ठान होंगे। 180 किलो भार का स्वर्णमंडित श्रीराम यंत्रम श्री कांचीपुरम मठ के मुख्यालय में स्थापित प्राचीन यंत्र के आधार पर तैयार किया गया है। बताया कि अनुष्ठान के समापन के बाद इस यंत्र को राममंदिर परिसर में शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज : बैंक में नामित व्यक्ति मृतक के पैसों का मालिक नहीं


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button