बिज़नेस

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 84.35 प्रति डॉलर पर – Utkal Mail

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों के मजबूत रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे मजबूत होकर 84.35 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर सूचकांक के ऊंचे स्तर तथा रूस-यूक्रेन संघर्ष के बढ़ने से पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में करीब पांच प्रतिशत की वृद्धि जैसे कारक अमेरिकी डॉलर/भारतीय मुद्रा की जोड़ी के लिए बड़ी बाधाएं हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.38 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 84.35 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.41 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.93 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,278.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।  

यह भी पढ़ें:-Sambhal violence: संभल में 30 नवंबर तक ‘बाहरी’ लोगों के प्रवेश पर रोक, जानिए क्या बोले डीएम


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button