खेल

Pakistan Boxing Federation : पाकिस्तानी बॉक्सर जोहेब राशिद की शर्मनाक हरकत, महिला के पर्स से चुराए पैसे – Utkal Mail

कराची। पाकिस्तान का एक मुक्केबाज अपने साथी खिलाड़ी के बैग से पैसे चुराने के बाद इटली में गायब हो गया है। पाकिस्तानी एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघने मंगलवार को यह खुलासा किया। जोहेब रशीद ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेने इटली गया था। महासंघ के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इटली में पाकिस्तान दूतावास को इसकी जानकारी दी और मामले की पुलिस रिपोर्ट भी की है। 

राष्ट्रीय महासंघ के सचिव कर्नल नसीर अहमद ने कहा, जोहेब रशीद की यह हरकत महासंघ और देश के लिए बहुत शर्मनाक है । वह वहां ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग ले रही पांच सदस्यीय टीम का हिस्सा था। जोहेब ने पिछले साल एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 

नासिर ने बताया कि महिला मुक्केबाज लौरा इकराम अभ्यास के लिये गई थी और जोहेब ने उसके कमरे की चाबी फ्रंट डेस्क से लेकर उसके पर्स से विदेशी मुद्रा निकाल ली। इसके बाद वह होटल से गायब ही हो गया। उन्होंने बताया, पुलिस को सूचना दे दी गई है और उसकी तलाश की जा रही है लेकिन वह किसी के संपर्क में नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी विदेश जाकर यूं गायब हुआ हो।

ये भी पढ़ें : मेरे जीवन का सबसे कठिन समय, मां के निधन पर बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button