भारत

पीएम के नाम इसरो का संदेश – Utkal Mail


 पीएम मोदी आज ग्रीस की यात्रा के बाद सीधे बेंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे। पीएम ने इस मुलाकात के दौरान वैज्ञानिकों को संबोधित किया और उनको चंद्रयान 3 की सफलता के लिए बधाई दी। पीएम ने इस दौरान इसरो चीफ से भी मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाई।

पीएम बोले- मैं खुशियों से भर गया

पीएम मोदी ने अपने संबोधन  में कहा कि चंद्रयान 3 का लैंडर जैसे ही सफलतापूर्ण लैंड किया मेरा तन-मन पूरा खुशियों से भर गया। पीएम ने कहा कि मैं जल्दी बेचैन नहीं होता, लेकिन इस बार था। उन्होंने कहा कि मैं दक्षिण अफ्रीका में था, लेकिन मेरा मन भारत में ही था।

पीएम ने इसी के साथ कहा कि 21वीं सदी में जो देश साइंस और टेक्नोलॉजी में बढ़त बनाएगा, वही आगे बढ़ पाएगा

ISRO ने पीएम का जताया आभार

इसरो ने एक पोस्ट में कहा

पीएम मोदी जी इसरो और भारतीय विज्ञान समुदाय आपकी सराहना, अटूट समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करता है। आपके भाषण ने हमारे राष्ट्र और मानवता के लिए अधिक से अधिक उपलब्धियों के लिए नए सिरे से दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देने वाले वैज्ञानिकों सहित वैज्ञानिकों को गहराई से प्रेरित किया।




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button