खेल

माइकल हसी को उम्मीद, दो साल और खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी – Utkal Mail

बेंगलुरू। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी को उम्मीद है कि करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी अगले दो साल और टीम के साथ रहेंगे क्योंकि वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। आईपीएल 2024 की शुरूआत से एक दिन पहले रूतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपकर 42 वर्ष के धोनी ने सभी को हैरान कर दिया था। हस्सी ने ईएसपीएन के ‘अराउंड द विकेट ’ शो में कहा, हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह खेलते रहेंगे। वह इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हें । वह शिविर में जल्दी आकर काफी अभ्यास करते हैं और पूरे सत्र में फॉर्म में रहे हैं।

उन्होंने कहा, हम उनके कार्यभार को अच्छे से मैनेज कर पाये हैं । पिछले सत्र के बाद उनके घुटने का आपरेशन हुआ था। वह टूर्नामेंट के इस सत्र में शुरूआती चरण से उसे मैनेज कर रहे हैं । उम्मीद है कि वह दो साल और खेलेंगे । वैसे इस बारे में फैसला तो वही लेंगे। मुझे नहीं लगता कि इतनी जल्दी कोई फैसला आयेगा। धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में उन्होंने कहा,  एमएस ने कहा कि वह टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की बैठक में भाग नहीं लेंगे। और हम सब हैरान हो गए कि क्या हो रहा है । फिर उन्होंने कहा कि अब से रूतुराज कप्तान होगा । शुरूआत में झटका लगा लेकिन हमें पता था कि रूतुराज सही पसंद है।

चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट के बाद जीत की खुशी है : नाथन एलिस 
गुवाहाटी। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस आईपीएल के इस चुनौतीपूर्ण सत्र के बाद दूसरे स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स पर मिली जीत के बाद काफी राहत महसूस कर रहे हैं। प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी पंजाब टीम 13 मैचों में पांच जीत और आठ हार के बाद दस अंक लेकर नौवे स्थान पर है। एलिस ने मैच के बाद कहा, यह विकेट अपेक्षा से धीमा था लेकिन अच्छा था। मुझे टीम के लिये खुशी है कि एक चुनौतीपूर्ण सत्र में हम यह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

रॉयल्स को नौ विकेट पर 144 रन पर रोकने के बाद पंजाब ने सात गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एलिस ने जीत के बाद कहा, हम प्रतिष्ठा के लिये खेल रहे थे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते थे। यह बेहतर प्रदर्शन था जिसमें हमने हालात के अनुकूल ढलकर गेंदबाजी में भी सुधार किया । यह मुकम्मिल प्रदर्शन रहा। इस सत्र में पहली बार खेलने वाले एलिस ने कहा, इस मैदान पर हमें पता नहीं था कि पहले गेंदबाजी करनी चाहिये या बल्लेबाजी। बाद में हमने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन हम टॉस हार गए। मैं खुश हूं कि हमने पहले गेंदबाजी की।

ये भी पढ़ें : कंगना रणौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज डेट टली, प्रोडक्शन हाउस ने दिया अपडेट


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button