भारत

लड़के ने शादी के कुछ घंटों बाद ही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी जान

प्रयागराज

प्रयागराज में बारा थाना के असरवई में युवक शादी के कुछ घंटों बाद ही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मामले में लड़की के पिता, माता सहित चार के खिलाफ बारा थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बारा थाना क्षेत्र के असरवई निवासी रामेश्वर बिंद (21) पुत्र राधेश्याम बिंद का क्षेत्र के लोहगरा केवटान की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवारवाले युवक पर शादी का दबाव बनाने लगे। युवक विवाह करने से इंकार कर रहा था। मामला बारा पुलिस तक पहुंचा। शुक्रवार को दोनों परिवारों में समझौता हो गया। समझौते के तहत युवक को उस लड़की से विवाह करना पड़ा। दोनों के परिजनों की उपस्थिति में बारा थाना परिसर के मंदिर में दोनों का विवाह शुक्रवार रात संपन्न हो गया। उसके बाद शनिवार की भोर में युवक ट्रेन से कट गया। इंस्पेक्टर बारा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने सहित कई धारा में केस दर्ज किया गया है।

utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button