"पूरे देश के लिए गर्व का क्षण…" एशियाई खेलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई – Utkal Mail
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में 71 पदक जीतकर भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि खेलों में भारत अब पहले से कहीं अधिक चमक रहा है। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एशियाई खेलों में भारत पहले से कहीं अधिक चमक रहा है। 71 पदकों के साथ, हम अपने सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका का जश्न मना रहे हैं, जो हमारे एथलीटों के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक पदक कड़ी मेहनत और जुनून की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालता है।
पूरे देश के लिए गर्व का क्षण। हमारे एथलीटों को बधाई।’’ हांगझोउ में भारतीय दल ने बुधवार को एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 70 पदकों के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जकार्ता और पालेमबांग में 2018 एशियाई खेलों में आया था जब देश के एथलीटों ने 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य सहित 70 पदक जीते थे।
एशियाई खेलों में आज की पदक स्थिति
चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में बुधवार की स्पर्धाओ में देशों की पदक स्थिति इस प्रकार है:-
देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
चीन 164 90 46 300
जापान 33 48 50 131
दक्षिण कोरिया 32 44 65 141
भारत 16 26 31 73
उज़्बेकिस्तान 14 15 21 50
चीनी ताइपे 12 10 18 40
थाईलैंड 10 11 19 40
उत्तर कोरिया 7 10 6 23
बहरीन 7 1 4 12
हांगकांग 6 15 24 45
ये भी पढ़ें:- ओजस देवताले-ज्योति सुरेखा ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, भारत ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने के रिकॉर्ड से की बराबरी



