POCO का ये धांसू फ़ोन हुआ लॉन्च, 50MP का कैमरा और 5,000mAh की दमदार बैटरी, कीमत काफी कम – Utkal Mail
POCO ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन POCO C65 लॉन्च कर दिया है। POCO फ़ोन सी सीरीज में उतारा गया ये नया पोको मोबाइल कंपनी के पोको सी55 का अपग्रेड वर्जन है। जो कि कई अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस फ़ोन के प्राइस को काफी कम रखा है। कंपनी ने आधिकारिक जानकारी के साथ फोन की लॉन्चिंग डेट और स्पेसिफिकेशन को लेकर टीजर जारी किए थे। आइए जानते हैं फ़ोन ले सभी नए फीचर्स और कीमत के बारे में।
ये भी पढ़े – Samsung की M सीरीज का ये धांसू फ़ोन जल्द होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले, देखें सभी फीचर्स
Poco C65: डिस्प्ले
Poco C65 में 6.74-इंच का डिस्प्ले है जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच और 1,600 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। डिवाइस 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। साथ ही इसे कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है।

Poco C65: रैम एंड प्रोसेसर
स्मार्टफोन को दो वेरिएंट 6GB रैम और128GB स्टोरेज, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। वर्चुअल रैम की मदद से रैम को बढ़ाया जा सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस डिवाइस में मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन को पोको ने Android 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ पेश किया है।
ये भी पढ़े – शानदार Realme GT 5 Pro जल्द होगा लॉन्च, 24GB रैम और 100W की फास्ट चार्जिंग, देखे सभी फीचर्स
Poco C65: कैमरा एंड बैटरी
कैमरा की बात करें तो रियर में डिवाइस 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा साथ में 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ़ोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है साथ ही पावर बटन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। पोको के इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ कंपनी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में USB-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक WiFi, NFC, और Bluetooth भी दिया गया है।

Poco C65: कीमत
Poco C65 की कीमत के बारे में कंपनी की ओर से अभी तक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है की फ़ोन की कीमत 10,000 रुपए से कम होगी। POCO C65 को कंपनी ने Black, Blue और Purple कलर ऑप्शन में पेश किया है।



