धर्म

महाकुंभ 2025 :  ग्रीस की पेनेलोप बनी दुल्हन, योग गुरु सिद्धार्थ के साथ लिए 7 फेरे – Utkal Mail

अमृत विचार, प्रयागराज : दिल्ली के वेस्ट पंजाबी बाग के योग गुरु सिद्धार्थ शिव खन्ना विदेशों में जाकर योगा सिखाते हैं। वहीं, ग्रीस की पेनेलोप एथेंस एक यूनिवर्सिटी से टूरिज्म मैनेजमेंट से ग्रेजुएट हैं। करीब नौ साल पहले थाईलैंड में योगा सीखने गई पेनेलोप का मुलाकात सिद्धार्थ से हुई। सिद्धार्थ ने बताया कि अपनी शादी को सबसे प्रामाणिक तरीके से करने का निर्णय लिया था। वर्तमान में महाकुंभ विश्व में सबसे अच्छी जगह है।

महाकुंभ क्षेत्र पहुचंने पर वह स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज से मिले। उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इसके बाद वह पेनेलोप के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गए। वहीं, पेनेलोप का कहना है कि वह कभी किसी भारतीय शादी में शामिल नहीं हुई थी, लेकिन दुल्हन होने के नाते उन्होंने खुद एक भारतीय शादी का अनुभव किया।

पेनेलोप ने बताया कि पूर्व में वह बौद्ध धर्म से जुड़ी थीं। इस दौरान उन्हें महसूस हुआ कि सनातन धर्म उनके लिए लिए खुशहाल जीवन जीने और जन्मपुनर्जन्म के इस चक्र से परे जाने का तरीका है। कहाकि, मेरे जीवन में जो कुछ भी हुआ, उसके दुख का समाधान ढूंढ रही थी। आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर मैं संगम स्नान करूंगी। मुझे बहुत खुशी है कि मैं महाकुंभ की शुरुआत से यहां हूं, और मेरी मां भी साथ में हैं। वहीं, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से दम्पती सनातन धर्म के अनुयायी हैं। 26 जनवरी को महाकुंभ के शिविर में हमने भारतीय परंपरा से शादी समारोह किया।

यह भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 : उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा प्रमुख को दिया करारा जवाब, बोले- अखिलेश अपनी गिरेहबान में झांके


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button