विदेश

पाक में नए युग का आगाज, पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी मरयम नवाज…जाने कौन हैं – Utkal Mail

पाकिस्तान/पंजाब। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। पंजाब प्रांत के विधानमंडल का उद्घाटन सत्र बुलाए जाने के बाद मरयम शुक्रवार को अपने पद की शपथ लेंगी। पाकिस्तान में आठ फरवरी को जिन पांच विधानसभाओं के लिए मतदान हुआ था, उनमें से पंजाब विधानसभा पहला सदन है, जिसका उद्घाटन सत्र बुलाया गया है। पंजाब प्रांत के गर्वनर हाउस के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा‘‘गर्वनर बालीघुर रहमान ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा का सत्र बुलाया है, जिसमें विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे और नयी सरकार का गठन शुरू होगा।’’मरयम (50) पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं।

उन्हें पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। नवाज शरीफ ने हाल ही में आश्चर्यजनक रूप से अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ को अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नामित किया है। पीएमएल-एन ने मरयम को 12 करोड़ से अधिक आबादी वाले पंजाब प्रांत में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। पंजाब विधानसभा में पीएमएल-एन ने 137 सीट जीतीं हैं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 113 सीटें जीतीं। इसके अलावा करीब करीब 20 निर्दलीय उम्मीदवार पहले ही पीएमएल-एन में शामिल हो चुके हैं।

 पंजाब प्रांत के एक अधिकारी ने यहां पीटीआई से कहा‘‘पाकिस्तान का निर्वाचन आयोग बृहस्पतिवार को प्रांतीय विधानसभा में आरक्षित सीट के आवंटन को अधिसूचित कर सकता है। कानूनी सवालों के बीच सुन्नी इत्तेहाद परिषद (एसआईसी) को अपना हिस्सा मिलने की संभावना नहीं है क्योंकि इसके प्रमुख ने खुद अपनी पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ा था और आरक्षित सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जमा करने की समय सीमा बीत चुकी है।’’इस बीच मरयम को पहले ही सुरक्षा दी जा चुकी है जो आमतौर पर मुख्यमंत्री को प्रदान की जाती है और वह प्रांत के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें भी कर रही हैं। 

ये भी पढ़े :- पाकिस्तान में सोशल साइट एक्स को किया गया बहाल, सिंध हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने सरकार से पूछा किसके आदेश पर किया गया था निलंबित


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button