धर्म

महाकुंभ 2025 : शिविरों में मां सीता रसोई की ओर से चल रहा भण्डारा  – Utkal Mail

प्रयागराज, अमृत विचार : महाकुंभ में देश, विदेश के बड़ी संख्या में साधु – संतों का कल्पवास हो रहा है। इसमें ‘मां सीता रसोई’ का संचालन करने वालीं श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज हनुमान गढी (अयोध्या) की सदप्रेरणा से संकटमोचन सेना महिला प्रकोष्ठ, पंजाब की अध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर (लुधियाना) उनकी सेवा में लगी हैं।

वह महाकुंभ में अपनी टीम के साथ साधु, संतों और स्नानार्थियों की भण्डारों से सेवा कर रही है‌‌। वह अलग – अलग शिविरों में जाकर मां सीता रसोई चला रही है। वह प्रतिदिन 15 से 20 हजार से ज्यादा साधु- संतों और स्नानार्थियों को भोजन प्रसाद उपलब्ध करा रही हैं। आचार्य अंशुल पाराशर ने बताया कि महाकुंभ के सेक्टर-18 स्थित हरियाणा के चरखी दादरी आश्रम के पीठाधीश्वर दंडी स्वामी ब्रह्माश्रम महराज के शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी मनप्रीत कौर मां सीता रसोई’ के माध्यम से अन्नक्षेत्र चलाकर संतों और स्नानार्थियों की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सेक्टर–20 में स्थित अटल अखाड़ें में पहुंची और साधु-संताें को भोजन प्रसाद व दक्षिणा आदि वितरित की। संकटमोचन सेना महिला प्रकोष्ठ, पंजाब की अध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर ने कहा कि वे कई वर्षों से अयोध्या और वृंदावन में “सीता की रसोई” चला रही हैं। जिनके माध्यम से वे धार्मिक स्थलों पर जा-जाकर इसी तरह साधु-संतों व निर्धनों-निराश्रितों की सेवा करती हैं।उनका प्रयास रहता है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। उन्होंने बताया कि समाजसेवा करने से उन्हें बहुत संतुष्टि मिलती है, इसीलिए उनकी पूरी कोशिश रहती है, कि वे अधिक से अधिक लोगों की अन्न से सेवा कर सकें।

प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर ने बताया कि सीता रसोई की ओर से महाकुंभ में महाशिवरात्रि तक  अन्नसेवा यथावत चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की दोपहर 12 बजे से बड़ी संख्या में संतों, स्नानार्थियों का विशाल भंडारा सेक्टर- 19 मुक्ति मार्ग बावला बाबा के आश्रम सानिध्य में धर्म सम्राट ज्ञान दास महाराज, संजय दास महाराज, हेमंत दास जी महाराज, तुलसी माता जी, फ्रांस से, शिवम भाई, समीर भाई की मौजूदगी में होगा।

यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर अक्षय पुण्य को साढ़े छह करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button