खेल

IND vs SA 1st Test : दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी करने का फैसला, भारत की बल्लेबाजी…प्रस‍िद्ध कृष्णा का टेस्ट डेब्यू – Utkal Mail

सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण मैदान गीला होने से टॉस में 45 मिनट का विलंब हुआ जबकि मैच आधा घंटा देरी से शुरू होगा।

भारत ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को पदार्पण का मौका दिया है। दक्षिण अफ़्रीका का 1992 में दौरा शुरू करने के बाद से भारत की नजरें दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने पर टिकी हैं। दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने घोषणा की है कि वह गांधी-मंडेला ट्रॉफी के लिए इस फ्रीडम सीरीज के समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। 

—————

ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुजीब-नवीन और फारूकी पर लगाया बैन, IPL 2024 में खेलना संदिग्ध 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button